कोटद्वार, मार्च 30 -- उत्तराखंड विकास समिति ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सिटी बस संचालन की मांग की है। इस संबंध में समिति अध्यक्ष जानकीवल्लभ मैंदोला ने शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बसाकत बढ़ती जा रहीं हैं। भाबर से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन मुख्य बाजार आवागमन करते हैं। परिवहन के साधन न होने के कारण लोगों को आटो रिक्शा पर ही निर्भर रहना पड़ता है, जो सवारियों के पूरा भरने के बाद ही निकलता हैं। ऐसे में नियत समय पर लोग अपने काम पर नहीं पहुंच पाते। इसलिए कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सिटी बस का संचालन आवश्यक है। कहा कि समिति के बार बार इस मांग को उठाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ज्ञापन प्रेषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.