हापुड़, फरवरी 2 -- कस्बे के समाजसेवी मोहम्मद कैफ ने सोमवार को उत्तराखंड के कोटद्वार पहुंच कर दीपक कुमार से मुलाकात की और धर्म से उठकर इंसानियत की मिसाल पेश करने पर उनको सम्मानित किया गया। मोहम्मद कैफ ने बताया कि 26 जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पर स्थित बाबा ड्रेस नाम से दुकान के संचालन का विरोध किया था। कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा देखकर वहां के रहने वाले दीपक कुमार उनसे भीड़ गए थे। जिसके चलते वहां पर तनाव वाली स्थिति बन गई थी। उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म की राजनीति की जाती है। जिससे छोटे बच्चों समेत अन्य लोगों पर इसका प्रभाव पड़ता है। दीपक कुमार ने इंसानियत की राजनीति करके देश का दिल जीता है। नफरत करने वालों को उनसे सीखना चाहिए। वह और पूरा देश दीपक कुमार के साथ खड़ा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...