देहरादून, फरवरी 5 -- फोटो देहरादून। कोटद्वार में दीपक कुमार से मिलने जा रहे मुस्लिम सेवा संगठन के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने पुराने बस स्टैंड गांधी रोड से हिरासत में ले लिया। अध्यक्ष नईम कुरैशी और उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी समेत कई को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ संगठनों को पुलिस सुरक्षा के साथ खुली छूट दी जा रही है, वहीं सामाजिक सौहार्द के लिए जाने वाले प्रतिनिधियों को रोका जा रहा है। ..... दीपक को टिकट देने की पेशकश देहरादून। जन अधिकार पार्टी (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कोटद्वार में बुजुर्ग के लिए कुछ युवकों से भिड़ने वाले दीपक कुमार चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। आजाद अली ने कहा कि दीपक ने जिस तरह इंसानियत की मिसाल पेश की, वह काबिले तारीफ है। प्रस्ताव दिया कि यदि दीपक राजी हों, तो पार्टी उन्हें उत्तराखंड की किसी भी सीट से अ...