जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद लोग अपने-अपने घरों में कोजागिरी लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। शरद पूर्णिमा इस बार 6 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। धन धान्य के साथ माता लक्ष्मी घरों में पधारेंगी। शरद पूर्णिमा को अलग-अलग समाज के लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। बंगाली समुदाय के लोग कोजागरी लक्खी पूजा करेंगे। वहीं, मिथिलांचल के लोग कोजगरा पूजा और ओड़िया समाज में इसे गजलक्ष्मी और कुमार पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं और पूजा की जाती है। उड़िया समाज की महिलाएं गज लक्ष्मी पूजा अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास का पूर्णिमा तिथि को कोजागर पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने के रात को जागरण करने का विधान है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.