कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा। कोडरमा के बागीटांड़ मैदान में चल रहे खेलो इंडिया तीरंदाजी अभ्यास केंद्र की जांच बुधवार को झारखंड खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मुख्य कोच रविशंकर ने की। उनके साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड के खेल सलाहकार देवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर कोडरमा जिला तीरंदाजी संघ के सचिव विशाल सिंह, सदस्य अंकित यादव, खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर कोडरमा के कोच मुकेश तुरी एवं जिला खेल को-ऑर्डिनेटर अशोक कुमार तुरी मौजूद थे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ हीं केंद्र में अभ्यासरत सभी तीरंदाजों को कई जानकारियां दीं एवं कई सिख दिए। एवं उक्त केंद्र, मैदान, सरकार द्वारा दिए गए उपकरणों का जायजा लिया। वहीं मौके पर तीरंदाज श्रेया कुमारी, आरोही सिन्हा, माही कुमारी, मिष्टी सिन्हा, आयुष कुमार, स्वरीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.