जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- टाटानगर स्टेशन से खड़गपुर लोकल ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को अचानक रद्द कर दिया गया। इससे विभिन्न स्टेशनों के दर्जनों यात्रियों को परेशानी हुई। बताया जाता है कि बरकाकाना से टाटानगर आकर यह ट्रेन खड़गपुर लोकल बनकर रवाना होती है, लेकिन जांच में कोच में खराबी मिलने पर ट्रेन को रद्द कर दिया गया, ताकि कोई हादसा न हो। इधर, रांची रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहेगी। यह आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी किया गया है। दूसरी ओर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन शनिवार को आद्रा स्टेशन से अपडाउन करेगी। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.