बक्सर, जनवरी 2 -- पुलिस पहुंची किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई कोचिंग संचालक पर छात्रा को थप्पड़ मारने का लगाया आरोप कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कृष्णाब्रह्म स्थित एक कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार की दोपहर हंगामा हुआ। मामला एक छात्र और छात्रा के बीच नोक-झोंक से बढ़ा, जिसमें कोचिंग संचालक ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने कोचिंग पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा का आरोप है कि एक छात्र उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। जब छात्रा ने इसकी शिकायत कोचिंग संचालक से की, तो संचालक ने उल्टे छात्रा को ही थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साई छात्रा ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई, जिसके बाद परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही स्...