नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं में कोचिंग संस्थानों के बढ़ते दखल और मनमानी को लेकर कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोल बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तख्तियां भी ले रखी थी जिन पर लिखा था, कॉलेज खाली, कोचिंग मालामाल, माफिया पर कार्रवाई करो। पडोले ने कहा कि आज नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं पर कोचिंग माफिया हावी हो चुका है। बच्चे 10वीं के बाद कोचिंग के फेर में फंस रहे हैं और ये कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। बच्चे कोचिंग के दबाव में मानसिक अवसाद की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को देखना चाहिए और कोचिंग पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए। मालूम हो कि पडोले उन आठ सांसदों में शामिल...