मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के असवारी बंजरिया में गुरुवार को कोचिंग संचालक की हत्या करने पहुंचे चार युवकों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक देसी पिस्टल और तीन चाकू बरामद हुआ है। हिरासत में लिए गए सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सभी युवक कोचिंग में ट्यूशन पढ़ते थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुरुवार को चार युवक हत्या करने की नियत से उसके घर पर पहुंच गए। इसी बीच ग्रामीणों ने सभी को घेरकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.