पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से मंगलवार के सुबह में कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।मिले सूचना के आलोक में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र छात्र को सकुशल बरामद करते हुए जांच में जुट गई है। मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि छात्र के पिता के अनुसार नाबालिक छात्र मंगलवार के सुबह में कोचिंग सेंटर पढ़ने गया था कोचिंग सेंटर के पिछले रास्ते से स्कॉर्पियो सवार पांच नकाबपोश लोग पुत्र का अपहरण कर मुंह एवं हाथ बांधते हुए डिक्की में बंद कर फरार हो गए। मंगलवार के दिन में पुत्र ने फोन कर बताया कि उसे अज्ञात लोग स्कॉर्पियो से अपहरण कर ले जा रहे थे पर मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान के पास स्कॉर्पियो रुकी उसी क्रम में मौका देखकर डिक्की से बाहर निकलकर भागने...