गोरखपुर, फरवरी 22 -- सहजनवा (गोरखपुर)। क्षेत्र के घघसरा कस्बे में शनिवार सुबह सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे एक छात्र की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल छात्र ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित लोगों ने ढाई घंटे तक घघसरा-बखिरा मार्ग जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी दिनेश मद्धेशिया का 20 वर्षीय पुत्र शिवम मद्धेशिया शनिवार सुबह बाइक से कोचिंग के लिए निकला था। घघसरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शिवम को तत्काल सीएचसी ठर्रापार ले गए, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.