हाजीपुर, मार्च 25 -- चेहराकलां। कटहरा थाने के चेहराकलां चौक से कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो जाने का मामला सामने आया है। मामले में अपह्रता के चाचा के बयान पर बगलगीर करीब आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लड़की बरामदगी की गुहार लगाई गई है। आरोपियों में सोनू उर्फ गोलू कुमार, जयशिव राय, गोनी राय, अनिता, रागिनी, पवन, असर्फी एवं रौशन कुमार को शामिल किया गया है। बताया गया है कि सभी एक राय कर षड्यंत्र के तहत लड़की को बहला-फुसलाकर अनैतिक कार्य कराने या बिक्री कर देने के लिए अपहरण कर गायब किया गया है। हो सकता है कि उसकी हत्या कर लाश गायब कर दिया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.