शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- खुटार रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करनापुर गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। थाना क्षेत्र के गांव गदनिया निवासी ओमपाल का 18 वर्षीय पुत्र हर्ष यादव और महेश का 22 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार बाइक से कोचिंग पढ़ने पुवाया आ रहे थे। करनापुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पुवाया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर ड...