मुरादाबाद, अगस्त 17 -- नगर निवासी छात्रा के सहपाठी ने फुफेरी बहन की मदद से एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद जब छात्रा के परिजनों की ओर से कार्रवाई की बात आरोपी को पता चली तो उसने मंदिर में जाकर शादी भी रचा डाली। इसके बाद उसने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा एक कोचिंग संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसी संस्थान में उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना कुंडा के लालपुर निवासी युवक भी शिक्षा ग्रहण कर रहा था। छात्रा की पड़ोसी युवती जो छात्र की फुफेरी बहन है उसने इस छात्रा को छात्र से मिलवा दिया और छात्र ने छात्रा से नजदीकी बढ़ा दी। इसके बाद वह उसे काशीपुर के एक रेस्टोरेंट में ले...