किशनगंज, अप्रैल 23 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के चारघरिया चेकपोस्ट के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले चार पहिया वाहनों से जुर्माना भी वसूला। कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि एसपी सागर कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार की सुबह बहादुरगंज अररिया मुख्य पथ एनएच 327 ई पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी,इस दौरान मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कई चार पहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया और कुल 17 हजार 500 रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.