रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के कोकर तिरिल बस्ती में रहने वाले एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की है। मृतक का नाम अश्विन तिर्की है और वह लालपुर में एक होटल में काम करता था। पुलिस के अनुसार, अश्विन किसी बात को लेकर तनाव में था। आशंका है कि तनाव के कारण ही उसने आत्महत्या की होगी। बताया जा रहा है कि अश्विन तिरिल बस्ती स्थित एक किराए के मकान में रहता था। उसके साथ कुछ दोस्त भी उसी मकान में रहते थे और काम करते थे। मंगलवार को अश्विन काम पर नहीं गया। दिन के ग्यारह बजे जब आसपास के लोग उसके कमरे से पास से गुजरे तो देखा कि अश्विन फंदे से झूल रहा है। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.