रांची, सितम्बर 28 -- रांची। कोकर दूर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को विधि-विधान से हुआ। बाबा पगला मंदिर के‌ पुजारी मनोबोध गोस्वामी ने पट खोलने को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। हर साल की तरह इस बार यहां नई थीम का आकर्षण पंडाल श्रद्धालुओं को अभिभूत करेगा। इस बार पंडाल की थीम राजस्थान पर आधारित है। बाहर से हवा महल अंदर में शीश महल बनाया गया है और हर बार लाइट भी आकर्षण के केंद्र रहता है। इस बार छह बड़े गेट लगाए गए हैं। यहां बच्चों के लिए मैकेनिकल लाइट लगाया गया और कोकर दुर्गा पूजा कमेटी के पीछे में बच्चों लोग के लिए मनोरंजन का साधन है। यह जानकारी कमेटी के राजू राम ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...