रांची, फरवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया के आसपास के इलाकों को अलग फीडर से बिजली मिलेगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इंडस्ट्रीयल एरिया में मरम्मत कार्य के समय मुहल्लों की बिजली प्रभावित होती है। इससे इंडस्ट्रीयल एरिया में लोड बढ़ गया था। इस समस्या से राहत देने के लिए अलग फीडर किया गया। इसके तहत रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी इंडस्ट्रीयल फीडर में फीडर बाय फरकेशन का कार्य किया गया। इसके तहत इंडस्ट्रीयल एरिया से दो ट्रांसफॉर्मर को हटाया गया। इस अवधि में इंडस्ट्रीयल एरिया के अलावा कोकर, तपोवन गली, बैंक कॉलोनी सहित अन्य इलाके में बिजली बंद रही। वहीं, सब स्टेशन चुटिया नामकुम चाय बगान-सदा बाहर, सिदरौल और लाली, एमईएस के सभी 33 केवी और 11 केवी लाइन को दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा गया। इस दौरान दुर्गा...