गया, जनवरी 23 -- बोधगया में निगमा बौद्ध परंपरा के भव्य पद्मसंभव विहार का उद्घाटन शुक्रवार को सूबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने किया। राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा विश्व अंतहीन कठिनाइयों से जूझ रहा है। पर्यावरणीय संकट और राजनीतिक परिवर्तन तेजी से हो रहा है, जिससे दुख की जड़ें पहले से कहीं अधिक गहरी होती जा रही है। ऐसे समय में बोधगया जैसे पवित्र स्थल की आध्यात्मिक चमक मानव की वास्तविक क्षमता का प्रमाण है। क्योंकि सभी समस्याओं का समाधान बौद्ध धर्म के मूल विचारों में निहित है। राज्यपाल ने कहा कि कोई भी अच्छी पहल स्वयं से शुरू करनी चाहिए। भगवान बुद्ध की करुणा और अहिंसा के विचारों से ही विश्व में स्थायी शांति संभव है। बुद्ध के विचार आज भी दुनिया के लिए नई रोशनी है और शांति, अमन-चैन की स्थापना के लिए उनकी शिक्षाएं पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.