नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को प्रश्नकाल के समय सदन में उस वक्त हल्का तनाव देखने को मिला, जब बगरू से भारतीय जनता पार्टी के युवा विधायक कैलाश चंद वर्मा विपक्ष की दखलअंदाजी पर नाराज हो गए। मामला ऊर्जा विभाग से जुड़े सवालों का था, लेकिन चर्चा के दौरान बहस का लहजा तीखा हो गया और कुछ देर के लिए सदन का माहौल गरमा गया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक कैलाश चंद वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली उपभोक्ताओं की संख्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं उसी पुराने ढर्रे पर चल रही हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है।JEN कार्यालयों के उन्नयन की उठाई मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.