अररिया, जुलाई 16 -- बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जगह-जगह नकलची और फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। अररिया में दोस्त के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं किशनगंज में 'मुन्ना भाई' बनकर पेपर देने बैठे दो फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। पूर्णिया में परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में सीतामढ़ी के दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। किशनगंज में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में जिला मुख्यालय के केंद्र में आए दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार युवकों का नाम सौर बाजार निवासी गुड्डू कुमार और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर निवासी आदित्य राज है। गुड्डू चकला उत्क्रमित विद्यालय स्थित सेंटर पर सोनू कुमार की जगह परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.