संवाददाता, अप्रैल 7 -- यूपी के सहारनपुर के सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर सहारनपुर न्यायालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। सोम ने सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कड़ी टिप्पणियां कीं। कहा कि सपा सरकार में आतंकियों और बदमाशों को पनाह दी जाती थी। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा सरकार के दौरान सनातन धर्म को लेकर गलत नीतियां अपनाई गईं, अब सपा नेता फिर से सनातनियों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह सनातनियों को आपस में लड़वाने की साजिशें कर रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगी। सोम ने कहा कि अखिलेश सरकार में आतंकवादियों और अपराधियों को पनाह दी जाती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.