आरा, जनवरी 10 -- आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर-धनडीहां-चांदी मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को निरस्त कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों को लेकर बीते सात जनवरी को जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस बयान को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि कोईलवर-धनडीहा-चांदी मुख्य मार्ग पर बीते आठ जनवरी से 14 जनवरी तक (सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक) सड़क मरम्मत कार्य को लेकर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। अब सभी मालवाहक वाहन मालिकों और चालकों को सूचित किया गया है कि पहले की तरह बालू लोड करने जाने वाले खाली ट्रक झल्कूनगर मोड़ से धनडीहा होकर चांदी चौक होते हुए बालू घाटों तक जायेंगे और सभी बालू लदे ट्रक चांदी चौक से सकड्डी मोड़ होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.