पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री करमवीर सिंह शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, विधायक के जिला प्रतिनिधि सह नीलांबर-पीतांबरपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के पैतृक आवास कोईरीपतरा पहुंचे। संगठन महामंत्री और अन्य ने विधायक के स्वर्गीय पिता शिवलोचन मेहता को शोक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय शिवलोचन मेहता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता के पिता शिवलोचन महतो का गत मंगलवार को इलाज के क्रम में मेदिनीनगर में निधन हो गया था। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव कोइरीप...