भभुआ, मई 19 -- इस साग के बारे में समतल क्षेत्र के लोगों को पता नहीं, वनवासी खाते हैं खूब कोइलार साग में खूब पाए जाते हैं आयरन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स (हिन्दुस्तान खास/पेज चार की फ्लायर खबर) अधौरा, एक संवाददाता। कैमूर के अधौरा में एक ऐसी साग की उपज होती है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। यह साग न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक है। यह साग साल में सिर्फ एक बार गर्मी में उपजती है। इसे अधौरा में कोइलार व झारखंड में कोइनार के नाम से जाना जाता है। वनवासी इसे सेहत का खजाना मानते हैं। इस साग में कई पोषक तत्व होते हैं। कई बीमारियों से मुक्ति दिलाने वाले इस साग को खासकर आदिवासी बड़े चाव से खाते हैं। बड़गांव खुर्द के बंधुलाल उरांव व चोरपनिया के जेठु मुसहर बताते हैं कि यह साग खेतों में नहीं, जंगल में उपजती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.