कौशाम्बी, मार्च 23 -- मनौरी रेलवे स्टेशन के पास तीन दिन पहले ट्रैक पर मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई है। परिवार ने गरीबी से तंग आकर उसके खुदकुशी करने का दावा किया है। परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा (लालमपर) गांव का 55 वर्षीय मोहन सरोज मजदूरी करता था। 19 मार्च की शाम वह अचानक घर से लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर 22 मार्च को उसका बेटा रमेश गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने उसे 20 मार्च को मनौरी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव के बाबत जानकारी दी। इसके बाद रविवार को पीड़ित बेटा परिवार के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। वहां परिवार ने मृतक की पहचान की। साथ ही उसका शव देखकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.