नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोंडली पुल पर आए दिन जाम से जूझने वाले वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पुल के पास एक साल से अधूरे पड़े दो पुलों का काम जल्द शुरू होने से ऐसा संभव होगा। इसके लिए फंड जारी कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो मई तक हर हाल में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके खुलने के बाद नोएडा, कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर गांव की ओर से आने वाले वाहनों को बिना रुके गाजीपुर जाने के लिए अलग रास्ता मिल जाएगा। इसी तरह गाजीपुर की ओर से आ रहे लोग बिना रुके कोंडली की तरफ जा सकेंगे। कोंडली पुल के पास ट्रैफिक सिग्नल है। इस पुल पर एक तरफ से नोएडा-गाजीपुर मार्ग, कल्याणपुरी-खिड़ीपुर रोड, चांद सिनेमा रोड जुड़ती है। दूसरी ओर कोंडली, मयूर विहार फेज-तीन, दल्लूपुरा गांव का रास्ता जु...