उरई, नवम्बर 14 -- कोंच। नगर में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और सांस्कृतिक माहौल में मनाया गया। विवेकानंद वर्सेटल स्कूल, एसआरपी स्कूल, कमला नेहरू बालिका स्कूल और संत ग्यासी लाल स्कूलों में कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को स्मरण किया। एसआरपी. स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने बाल दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन का लक्ष्य बच्चों को नेहरू जी के आदर्श जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और उनके मूल्यों से परिचित कराना है। कमला नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मूलचन्द्र और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। विधायक मूलचन्द्र ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को विवेकशील, संस्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.