उरई, दिसम्बर 18 -- कोंच। सर्दियों में खूंखार हो रहे कुत्तों ने गुरुवार को कहर ढाया। अलग-अलग स्थानों पर घरों से बाहर निकलने वाले सात लोगों को नोंच कर जख्मी कर दिया।सभी घायलों ने सीएचसी पहुंच रैबीज इंजेक्शन लगवाया। कोंच नगर में इन दिनों खूंखार कुत्तों का आतंक बना है। बीते दिनों एक दिन में ही 15 से ज्यादा लोगों को काटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक बार फिर खूंखार कुत्तों ने नगर के अलग-अलग मोहल्लों में 7 लोगों को कुत्तों ने ऐसा काटा की जख्मी हालत में सभी सीएचसी पहुंचे। आजाद नगर के बाशिद अली, विपिन कुमार तिलक नगर,अर्थव औधोगिक क्षेत्र, शमशाद अहमद भगतसिंह नगर, सौरभ मालवीय नगर, सागर आराजी लाइन, उस्मान आजाद नगर को कुत्तों ने उस समय काटा जब ये लोग घरों से बाहर निकल अपने अपने कामों में जा रहे थे। तभी रास्ते में खूंखार कुत्तों ने...