उरई, जनवरी 30 -- उरई। एसपी ने बुधवार रात को कोंच कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह एसओजी प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह को कोंच कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुछ दिन पहले कोंच कोतवाल अजीत सिंह ने स्वास्थ्य गड़बड़ होने का हवाला देखकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इससे पुलिस अधीक्षक ने उनको बुधवार रात लाइन हाजिर कर दिया और एसओजी प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह को कोंच कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी। ब्रजेश बहादुर सिंह इससे पहले कई महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और कार्यशैली को सख्त व परिणामदायी माना जाता है। नए प्रभारी के कार्यभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में पुलिसिंग के तेवर बदलने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.