गया, जून 25 -- कोंच व आंती थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर दो महिला समेत पांच लोग को गिरफ्तार किया। कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि शराब बेचने के मामले में आरोपी रहे सजन मांझी को गिरफ्तार किया गया। वह कोंच थाना क्षेत्र के महुआ बिगहा गांव का रहने वाला है। इसके घर से पिछले साल पुलिस ने शराब बरामद किया था। हालांकि, उसवक्त पुलिस को आते देख भाग निकला था। वहीं पांडेय पोखर गांव से वारंटी नगीना देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं आंती पुलिस ने एक महिला समेत तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि वारंटी विदेशी यादव व बिगन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही महिला वारंटी शकुंतला देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी वारंटी आंती थाना के अचुकी गांव का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...