नई दिल्ली, अगस्त 12 -- कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। सचिव प्रशासन पद के लिए बीजेपी के ही दो दिग्गज नेता आमने-सामने हैं। कांग्रेस के एपी जितेंद्र रेड्डी और राजीव शुक्ला और डीएमके के तिरुचि शिवा को क्रमशः कोषाध्यक्ष, खेल सचिव और संस्कृति सचिव के पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। वहीं अब सचिव प्रशासन के पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। देशभर के करीब 1200 सांसद और पूर्व सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एक तरफ जहां राजीव प्रताप रूडी जो कि सारण बिहार से भाजपा सांसद हैं , वह पिछले 25 साल से इस पद पर काबिज हैं जबकि इस बार वेस्ट यूपी के कद्दावर भाजपा नेता एवं मुजफ्फरनगर से दो बार सांसद रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान भी चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को शाम चार बजे बजे तक कांस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.