हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 25 -- कॉल गर्ल सप्लाई करने के नाम पर झांसा देकर देश भर के लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साइबर पुलिस की एसआईटी ने बिहार के नवादा जिले से फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कॉल गर्ल के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठ कर लाखों का ऑनलाइन फ्रॉड किया। शातिर सस्ती दर पर इंस्टेंट लोन का झांसा देकर भी ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार और मुरारी कुमार शामिल हैं। दोनों को नवादा जिले के हिसुआ स्थित शांति नगर से सोमवार को पकड़ा गया। इनके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा कई अन्य सबूत भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी में एसआईटी की लीडर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले थे नंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.