गोंडा, जनवरी 8 -- गोण्डा। शहरी क्षेत्रों की कई कालोनियों की गलियों में बने स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। पटेल नगर, आवास विकास कालोनी सहित अन्य इलाकों में छोटे रास्तों पर भी ऊंचे स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। इससे पैदल चलने वालों, साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सुधार की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...