नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने हाई टेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइनों को स्थानांतरित और भूमिगत करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इससे 125 कॉलोनियों और चांदनी चौक की 26 सड़कों के ऊपर से बिजली की लाइनों को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य रिहायशी व घनी आबादी वाले इलाकों से गुजर रही असुरक्षित बिजली लाइनों को भूमिगत कर खतरों को कम करना है। इस काम के लिए अब तक करीब 463 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पायलट परियोजना के रूप में शालीमार बाग बीएच ब्लॉक और जनकपुरी सी-4 ईस्ट ब्लॉक में ऊपरी लाइनों को भूमिगत करने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। यह मॉडल अब अन्य क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.