रामगढ़, अप्रैल 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कॉलेज गेट के समीप रोशन ट्रेडर्स का शुभारंभ हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवानंद महतो शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। साथ ही संचालक को शुभकामना दी। बताया कि इस तरह के प्रतिष्ठान स्थानीय क्षेत्र में खुलने से लोगों को सुविधा होती है। रोशन ट्रेडर्स के खुलने से लोगों को मोबाइल, फ्रिज, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक आदि सामग्री उचित मूल्य पर मिलेगी। मौके पर रोशन कुमार, धर्मराज कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार, पवन प्रकाश आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.