ओमप्रकाश जैन, दिसम्बर 18 -- प्रेम कहानियां अक्सर कॉलेज की बेंचों से शुरू होती हैं, लेकिन नागल क्षेत्र में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसका अंजाम पंचायत के फरमान पर शादी तक पहुंच गया। यूपी के सहारनपुर में कॉलेज बंक कर घूमने निकले सजातीय प्रेमी युगल को जब ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, तो मामला पंचायत तक जा पहुंचा। जहां दोनों को शादी के बंधन में बांधने का फैसला सुना दिया गया। मामला देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और नागल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से जुड़ा है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। मंगलवार को दोनों ने कॉलेज जाने के बजाय घूमने और शॉपिंग का कार्यक्रम बनाया। दोनों साथ में दिनभर बाहर रहे, जिससे युवती समय पर घर नहीं लौट सकी। यह भी पढ़ें- जेल में नकली पहचान के साथ बंद लूट का...