हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 22 -- आगरा में एत्मादपुर क्षेत्र के गांव भीकनपुर के रास्ते पर शुक्रवार की दोपहर कॉलेज से घर लौट रही बीए की छात्रा पर कातिलाना हमला हुआ। गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार किया। छात्रा लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो घरवालों के होश उड़ गए। वे बेटी को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया। पुलिस को सूचना हुई। एसीपी फोर्स के साथ मौके पर आए। आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। 21 वर्षीय छात्रा शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। बीए तृतीय वर्ष में है। वह कॉलेज से घर जा रही थी। गांव के रास्ते पर उसे गांव का अतुल कुमार मिला। चर्चा है कि अतुल उसे परेशान करता था। उसने छात्रा का रास्ता रोका। उसे धमकाया। कोई मदद को आता इससे पहले आरोपित ने जेब से धारदार हथियार निक...