रुडकी, मार्च 17 -- पुहाना स्थित एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास से बाहर निकला एक छात्र वापस नहीं लौटा। वार्डन ने पुलिस को तहरीर देकर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है। प्रदीप कुमार निवासी अलावलपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च दोपहर को 23 वर्षीय छात्र सुमन जोशी निवासी धनधडी पश्चिमी नेपाल परिसर से गेट पास लेकर किसी काम से बाहर गया था। लेकिन वह काफी समय तक वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी गई। इसके बाद छात्र की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। प्रदीप कुमार ने पुलिस से युवक की तलाश करने की मांग की है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि छात्र की गुमशुदा की दर्ज करने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.