औरंगाबाद, जनवरी 4 -- किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरुणजय कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्राध्यापक डा. कुमारी गायत्री सिंह प्रभारी प्राचार्या बनाई गईं हैं। डा. गायत्री ने प्राध्यापकों एवं कर्मियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। प्राचार्य रहे डा. अरुणजय ने प्राचार्य की कुर्सी पर बिठा कर सम्मानित किया। प्राचार्या ने कहा कि किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय को नैक से मान्यता दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महाविद्यालय को उच्च शिक्षा के मानकों पर खरा उतारने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। सभी के सहयोग से महाविद्यालय का विकास किया जाएगा। महाविद्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। कॉलेज में यूनिफ...