औरंगाबाद, जून 1 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। ओबरा के विधायक ऋषि कुमार ने दाउदनगर कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम निर्माण के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह घोषणा उन्होंने 19 अप्रैल को कॉलेज में ओपेन जिम के लोकार्पण अवसर पर की थी। शुक्रवार को उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. एस. इस्लाम से बात कर राशि विमुक्ति की जानकारी दी। काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने भी कॉलेज में विकास कार्य कराने की मंशा जाहिर की है। उन्होंने पीजी विद्यार्थियों के लिए पांच क्लासरूम निर्माण की कार्य योजना भेजने का आग्रह किया है। प्राचार्य डॉ. इस्लाम ने दोनों जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये पहल कॉलेज के शैक्षणिक और भौतिक विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...