जहानाबाद, मई 19 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता एसएस कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग में अभिवावक -शिक्षक बैठक आयोजित की गई। स्नातक सत्र 2023- 27 के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ कमल कुमार ने कहा कि इस तरह की बैठक से अभिवावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक व फलदायक संबंध स्थापित करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के माहात्म्य को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि छात्र -शिक्षक के सकारात्मक संबंध पर आंच न आए, इसके लिए दोनों पक्षों को अपना कर्तव्य ईमानदारी से पूरा करना होगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र-छात्राओं को आत्म प्रेरित होकर अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए अटूट समर्पण व लगन के साथ शैक्षणिक उपलब्धियों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो जाना चाहिए। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.