औरंगाबाद, अगस्त 8 -- राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को औरंगाबाद के रामलखन सिंह कॉलेज में किया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के तत्वावधान में युवाओं में एचआईवी/एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य विषयों पर जन-जागरूकता हेतु रेड रन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने किया। उन्होंने लाल झंडी दिखाकर रेड रन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। नोडल पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार के नेतृत्व में आयोजन का संचालन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नीतीश कुमार, नंदन कुमार, मंटू कुमार, रोहित कुमार, शशिकांत कुमार, रेशम कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, संध्या कुमारी का चयन किया गया। उक्त प्रतिभागी आगामी 12...