मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में यांत्रिकी विभाग के 2024 बैच के छात्रों ने बुधवार को नव नामांकित छात्रों के स्वागत और सीनियर विद्यार्थियों की विदाई के अवसर पर फ्रेशर्स और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। प्राचार्य प्रो. एमके झा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। यांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि अनुभवों को सीखने और व्यक्तित्व विकास का भी सुनहरा अवसर होता है। इसके बाद फ्रेशर्स इंट्रोडक्शन राउंड आयोजित किया गया, जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने परिचय देते हुए अपने विचार साझा किए। सीनियर छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन की यादगार घटनाओं को याद किया। अंत में पुरस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.