औरैया, दिसम्बर 18 -- फफंूद, संवाददाता। थाना फफूंद पुलिस ने कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से छात्रा के पीछे पड़ रहे थे और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान कल्लू उर्फ जितेन्द्र और कन्हैया के रूप में हुई है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान कल्लू सीढ़ियों से गिरने के कारण चोटिल हो गया, जिसका उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...