रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने अपने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र 2022-2026) के इंटर्नशिप-अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम (आईएपी) की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित कराने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी-अपनी संस्थाओं के संबंधित विभागाध्यक्षों को आईएपी पेपर की प्रायोगिक परीक्षा (डिसर्टेशन/प्रोजेक्ट वर्क) आयोजित कराने के लिए अधिकृत करें। इसके तहत प्रत्येक महाविद्यालय अपने स्तर पर परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा। साथ ही, विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को अपने स्तर पर बाह्य परीक्षक की नियुक्ति करने और परीक्षा संपन्न होने के बाद अंक-पत्र 5 दिसंबर तक अथवा उससे पहले विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया है।

हिंदी ह...