मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू के कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की यूजर आईडी बनायी जायेगी। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीजी फिजिक्स विभाग में हुई समर्थ के नोडल अफसर की ट्रेनिंग में यह जानकारी दी गई। ट्रेनिंग में कॉलेज के नोडल शिक्षक शामिल हुए थे। समर्थ के नोडल अफसर प्रो. राम कुमार ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर पे रोल मैनेजमेंट, जीव मैनेजमेंट और यूजर मैनेजमेंट पूरी तरह से तैयार है। कॉलेजों के नोडल अपने-अपने कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों की यूजर आईडी बना लें ताकि वह ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन कर सकें। दो हफ्ते में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर विवि के कर्मचारियों और शिक्षकेतर कर्मियों का डाटा ऑनलाइन रहेगा। कुलपति ने क...