जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने उपस्थित बच्चों को बताया पर्यावरण हमे जीवन देता है। यह दिन हमें प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की प्रेरणा देता है। पृथ्वी को स्वर्ग बनाना है तो इस धरती से प्लास्टिक हटाना होगा। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, यह दिन हमें प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है। हम पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक और सक्रिय बने। छोटे छोटे प्रयास जैसे कि पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग, जल और बिजली की बचत और कचरे का सही निपटान बड़े बदलाव का सकते है। इस अवसर पर श्रीराम पीजी कालेज के प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.