गोपालगंज, फरवरी 20 -- हथुआ, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हथुआ इकाई ने गोपेश्वर महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए शुक्रवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक ज्ञापन महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के अंदर इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी और आवश्यक होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। ज्ञापन में परिषद के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि कॉलेज में सत्रों के नियमित संचालन में लगातार हो रही देरी, स्नातक सत्र 2023-27 के परिणामों का समय पर प्रकाशन न होना, योग्य शिक्षकों की कमी तथा छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा क...