नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों ने कॉलेजों में काम के घंटे सुबह आठ से रात आठ बजे तक करने पर रोष जताया। इस संबंध में सोमवार को कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डीयू के गेट संख्या-1 के बाहर विरोध जताया। उन्होंने एक स्वर में इसे वापस लेने की मांग की। दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन (डूकू) के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन को तुरंत सकारात्मक संवाद शुरू कर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...